Monday, January 5, 2009

पर्व त्यौहार जनवरी व्रत त्यौहार:-

Your Ad Here

1 जनवरी: ईस्वी सन् 2008 शुरू, अन्वष्टका नवमी

2 जनवरी: पौषी दशमी-श्रीपा‌र्श्वनाथ जयंती (जैन), आनन्देश्वर भैरव जयंती (कश्मीर)

3 जनवरी: दशमी तिथि-वृद्धि, श्रीपा‌र्श्वनाथ जयंती (मतान्तर से), व्यतिपात महापात घं. 21.24 से घं. 28.51 तक

4 जनवरी: सफला एकादशी व्रत, धनुर्मास महाभोग (श्रीमहाकालेश्वर-उज्जैन), सुरूपा द्वादशी

5 जनवरी: शनि-प्रदोष व्रत, गुरु गोविन्द सिंह जयंती (नानकशाही कैलेण्डर से)

6 जनवरी: मासिक शिवरात्रि व्रत, दशतारकारम्भ (मिथिलांचल),

7 जनवरी: सोमवारी व्रत (सोमवती अमावस्या का पर्वकाल दोपहर 3.58 बजे से), पीपल पूजन-परिक्रमा, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन)

8 जनवरी: स्नान-दान-श्राद्ध की भौमवती अमावस्या (पर्वकाल सूर्योदय से सायं 5.07 बजे तक), गंगा-स्नान करोडों सूर्यग्रहणतुल्य फलप्रद, वाकुला अमावस (उडीसा), कालबादेवी-यात्रा (मुम्बई), पापनाशक समुद्र-स्नान (चेन्नई), पावागढ काली-दर्शन यात्रा (गुजरात)

9 जनवरी: प्रवासी भारतीय दिवस

10 जनवरी: नवीन चंद्र-दर्शन, एक मास तक खिचडी-भोग (श्रीराधावल्लभ मंदिर, वृंदावन), पंचदिवसीय श्रीगोदाम्माजी-विवाहोत्सव प्रारंभ (श्रीरंग मंदिर, वृंदावन)

11 जनवरी: इस्लामी हिजरी सन् 1429 एवं मुहर्रम माह शुरू (मुस.), लाल बहादुर शास्त्री स्मृति दिवस, श्रील जीवगोस्वामी का तिरोभाव उत्सव (ब्रज)

12 जनवरी: वरदविनायक चतुर्थी व्रत, स्वामी विवेकानंद जयंती (अंग्रेजी तारीखानुसार)

13 जनवरी: लोहडी (पंजाब, जम्मू-कश्मीर), गरुडगोविन्द का छप्पन भोग (छटीकरा-मथुरा)

14 जनवरी: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश रात्रि 12:09 बजे, संक्रान्ति का स्नान-दान अगले दिन, अन्नरूपा षष्ठी (बंगाल), धनु (खर) मास पूर्ण, कुमुहूत्र्ता उत्तर्या (श्वेत0 जैन) रात्रि 12.09 बजे

15 जनवरी: मकर-संक्रान्ति का पुण्यकाल सूर्योदय से सायं ब्.09 बजे तक, खिचडी पर्व, तिल-संक्रान्ति, संकल्प में प्रयोजनीय शिशिर ऋतु प्रारंभ, करिदिन, सूर्य उत्तरायण, गंगासागर-स्नान, कल्पवास प्रारम्भ (प्रयाग), माघ बिहु (असम), पोंगल (द. भा.), थलसेना दिवस, नंदराय जयंती

16 जनवरी: श्रीदुर्गाष्टमी व्रत, बुधाष्टमी पर्व मध्याह्न 12.16 बजे तक (सूर्यग्रहणतुल्य), शाकम्भरी महापूजा प्रारम्भ (सहारनपुर), अपूपाष्टमी, दशतारकान्त (मिथिलांचल), श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत

17 जनवरी: कर्म दशमी-विश्वकर्मा पूजा (मिथिलांचल), मेंहदी रात (मुस.), वैधृति महापात 6.48 से घं. 12.08 तक

18 जनवरी: साम्ब दशमी-सूर्य पूजा, पुत्रदा एकादशी व्रत (स्मार्त), बैकुण्ठ एकादशी, श्रीतैलंगस्वामी जयंती (काशी)

19 जनवरी: पुत्रदा एकादशी व्रत (वैष्णव), श्रीनारायण द्वादशी, रोहिणी व्रत, पापनाशनी द्वादशी, श्यामबाबा द्वादशी, कत्ल रात (मुस.), कश्मीरी पण्डितों का निर्वासन दिवस, बाबे लालूजी की पहली चोटी, ओशो महोत्सव

20 जनवरी: प्रदोष व्रत, मुहर्रम (ताजिया), सूर्य सायन कुम्भ राशि में घं. 22.14 पर, शिव-शक्ति अन्नकूट महोत्सव (काशी)

21 जनवरी: पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन)

22 जनवरी: स्नान-दान-व्रत की पौषी पूर्णिमा, शाकम्भरी जयंती, सत्यनारायण पूजा-कथा, अम्बाजी का प्राकट्योत्सव (गुजरात), कौशिकी-स्नान (मिथिलांचल), पुष्याभिषेक यात्रा (बंगाल), माघ स्नान-नियम प्रारंभ

23 जनवरी: लक्ष्मण सम्वत् 899 प्रारम्भ, माघ में कमला-स्नान महापुण्यप्रद (मिथिलांचल), नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती, षोडशकारण व्रत प्रारम्भ (जैन)

25 जनवरी: संकटहरण श्रीगणेश चतुर्थी व्रत (सकट चौथ), श्रीगणेशावतार चतुर्थी (काशी, मिथिलांचल), श्रीभालचन्द्र चतुर्थी, तिलकुटी चतुर्थी, महामाघी चतुर्थी (उज्जैन), श्रीगोपाल भट्ट गोस्वामी-आविर्भावोत्सव (वृंदावन), ब्रह्मसमाज स्थापना दिवस, सौभाग्य सुंदरी व्रत

26 जनवरी: भारतीय गणतंत्र दिवस, बाबे लालूजी की दूसरी चोटी

28 जनवरी: लाला लाजपतराय जयंती

29 जनवरी: स्वामी विवेकान्द जन्मतिथि, श्रीरामानंदाचार्य जयंती, साहिब सप्तमी (कश्मीर), पुत्र-सप्तमी व्रत, व्यतिपात महापात घं. 23.21 से घं. 28.51 तक

30 जनवरी: कालाष्टमी, अपूपाष्टका, बापू स्मृति दिवस, सर्वोदय पखवारा शुरू

31 जनवरी: अन्वष्टका, भीष्म पितामह जयंती, अवतार मेहेर बाबा अमरतिथि