Tuesday, January 27, 2009

फरवरी सन् 2009

1 फरवरी: शीतलाषष्ठी (बंगाल), दरिद्रताहरण व्रत, मंदारषष्ठी व्रत, रविषष्ठी, बसंत की कढाही (सारस्वत-खत्री), वैधृति महापात देर रात 3.28 से

2 फरवरी: अचला सप्तमी, सूर्यरथ सप्तमी, आरोग्य सप्तमी, चंद्रभागा सप्तमी (उडीसा), नर्मदा जयंती, अद्वैत सप्तमी व्रत, पुत्रसप्तमी व्रत, मार्तण्डतीर्थ यात्रा (कश्मीर), मर्यादा महोत्सव (जैन), वैधृति महापात प्रात: 8.20 तक

3 फरवरी: श्रीदुर्गाष्टमी, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, भीष्माष्टमी-भीष्म का तर्पण

4 फरवरी: श्रीमहानंदा नवमी व्रत, श्रीहरसूब्रह्मदेव जयंती (चैनपुर-रोहतास, बिहार), द्रोण नवमी, शिशिर नवरात्र पूर्ण, पुष्पांजलि व्रत पूर्ण (दिग. जैन)

5 फरवरी: श्रीराधादामोदरदेव का प्राकट्योत्सव (वृंदावन), माघी विजयादशमी (मिथिलांचल), शल्य दशमी, रोहिणी व्रत (दिग. जैन)

6 फरवरी: जया एकादशी व्रत, भैमी एकादशी, श्यामबाबा द्वादशी-ज्योति

7 फरवरी: शनि-प्रदोष व्रत (पुत्र-प्राप्ति के लिए), विश्वकर्मा जयन्ती (मालवा), गुरु गोरखनाथ जयंती, श्रीनित्यानंद त्रयोदशी, रत्नत्रय-संकटहरण व्रत-3 दिन (दिग. जैन), बाबे लालूजी की चौथी चोटी (सारस्वत-खत्री)

8 फरवरी: यक्षिणी चतुर्दशी (जम्मू-कश्मीर), पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत. जैन), स्वामी करपात्री की पुण्यतिथि, दशलक्षण व्रत पूर्ण (दिग. जैन), Septuagesima Sunday (Christian)

9 फरवरी: स्नान-दान-व्रत की माघी पूर्णिमा, राजराजेश्वरी ललिता जयंती, श्रीगोपीनाथ-प्राकट्योत्सव (वृंदावन), दण्डारोपिणी पूर्णिमा, संत रविदास जयंती उत्सव 596वाँ, माघ-स्नान पूर्ण, श्रीसत्यनारायण पूजा-कथा

10 फरवरी: हुरि अकदोह (जम्मू-कश्मीर), षोडशकारण मुष्ठिविधान व्रत पूर्ण (दिग. जैन)

12 फरवरी: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, सर्वोदय मेला-पखवारा समाप्त, सूर्य की कुम्भ संक्रान्ति सायं 7.24 बजे, सामान्य पुण्यकाल सूर्योदय से दोपहर 1 बजे तक, संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल दोपहर 1 बजे से सूर्यास्त तक

13 फरवरी: व्यतिपात महापात देर रात 2.28 से

14 फरवरी: व्यतिपात महापात प्रात: 6.55 तक

15 फरवरी: यशोदा माता जयंती, श्रीमहाकालेश्वर-नवरात्र प्रारंभ (उज्जैन)

16 फरवरी: श्रीनाथजी का पाटोत्सव (श्रीनाथद्वारा-राजस्थान), कालाष्टमी, वैक्कटाष्मी (केरल), चेहल्लुम (मुस.)

17 फरवरी: सीताष्टमी व्रत, होराष्टमी (जम्मू-कश्मीर), अष्टका श्राद्ध

18 फरवरी: समर्थ गुरु रामदास जयंती, अन्वष्टका नवमी, सूर्य सायन मीन राशि में सायं 6.16 बजे, सौर वसन्त ऋतु प्रारंभ

19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी जयंती (तारीखानुसार), दयानंद सरस्वती जयंती

20 फरवरी: विजया एकादशी व्रत, मानसरोवर मेला (ब्रज)

22 फरवरी: प्रदोष व्रत, हेरथ-शिवरात्रि (जम्मू-कश्मीर), Quinquagesima (Shrove) Sunday (Christian)

23 फरवरी: महाशिवरात्रि व्रतोत्सव, शिव-विवाह चतुर्दशी व्रत, श्रीवैद्यनाथ जयंती, कृत्तिवासेश्वर-दर्शन (काशी), श्रीमहाकालेश्वर नवरात्र पूर्ण (उज्जैन), पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत. जैन), आर्य समाज सप्ताह प्रारम्भ

24 फरवरी: स्नान-दान-श्राद्ध की फाल्गुनी अमावस्या, भौमवती अमावस, डून्यमावसी (कश्मीर), शिव-खप्पर पूजा, शहादत-ए-इमाम हसन (मुस.)

25 फरवरी: स्नान-दान की अमावस, आखिरी चहार शम्बाह (मुस.), अवतार मेहेरबाबा जन्मोत्सव, Ash Wednesday (Christian)

26 फरवरी: नवीन चन्द्र-दर्शन, वीर सावरकर स्मृति दिवस

27 फरवरी: श्रीरामकृष्ण परमहंस जयंती, फुलेरा दूज, चन्द्रशेखर आजाद शहीद दिवस, वैधृति महापात सायं 6.57 से रात्रि 11.10 तक

28 फरवरी: वरदविनायक चतुर्थी व्रत, संत चतुर्थी (उडीसा)

No comments:

Post a Comment

आपका ब्लाग जगत में हार्दिक स्वागत है ?