Wednesday, March 11, 2009

मार्च सन् 2009

1 मार्च: याज्ञवल्क्य जयंती

2 मार्च: गोरूपिणी षष्ठी (बंगाल), स्कन्द (कुमार) षष्ठी व्रत

3 मार्च: कामदासप्तमी व्रत, कल्याणसप्तमी, अट्ठाई प्रारंभ (श्वेत. जैन)

4 मार्च: श्रीदुर्गाष्टमी, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, तैलाष्टमी (जम्मू-कश्मीर), होलाष्टक प्रारम्भ (शुभ कार्यो में वर्जित), बुधाष्टमी व्रत (सूर्यग्रहणतुल्य पर्वकाल), रोहिणी व्रत एवं अट्ठाई प्रारंभ (दिग. जैन)

5 मार्च: आनन्दनवमी, ब्रज में होली शुरू, लट्ठमार होली (बरसाना-मथुरा)

6 मार्च: फागुदशमी (उडीसा), लट्ठमार होली (नन्दगाँव-मथुरा), त्रिदिवसीय मेला खाटूश्यामजी प्रारम्भ (राजस्थान)

7 मार्च: आमलकी (आँवला) एकादशी व्रत, रंगभरी एकादशी, श्रीकाशीविश्वनाथ का श्रृंगारोत्सव (वाराणसी), लट्ठमार होली (श्रीकृष्णजन्मभूमि-मथुरा), अन्तगर्ृहीय परिक्रमा प्रारम्भ (जनकपुर-मिथिला), बिडकुला-ढाल थापणा (भद्रा के बाद)

8 मार्च: गोविन्दद्वादशी, श्रीश्यामबाबा द्वादशी-ज्योति, श्रीजगन्नाथ दर्शन-यात्रा (पुरी), पापनाशिनी द्वादशी, सुगतिद्वादशी, सुकृतद्वादशी, जयाद्वादशी, प्रदोष व्रत, महिला दिवस, खाटूश्याम-मेला पूर्ण (राज.)

9 मार्च: नन्दत्रयोदशी व्रत, होलिकोत्सव (रमणरेती-वृंदावन)

10 मार्च: पूर्णिमा व्रत, श्रीसत्यनारायण कथा-पूजा, महेश्वर व्रत, सर्वार्तिहर व्रत, बारहवफात (मुस.), हुताशनी पूर्णिमा-होलिका दहन रात्रि 9.08 बजे के बाद शुभ, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत. जैन), Purim (Jewish)

11 मार्च: होली (रंगोत्सव), धुलैण्डी, स्नान-दान की फाल्गुनी पूर्णिमा, दोलयात्रा (बंगाल), चौसट्ठी देवी दर्शन-यात्रा (काशी), करिदिन, होला-श्रीआनन्दपुर साहिब (पंजाब), चैतन्य महाप्रभु 524वीं जयंती व्रतोत्सव, पातरिदान (मिथिलांचल), सप्तडोरक-बन्धन, अन्तगर्ृहीय परिक्रमा पूर्ण (जनकपुर), गणगौर पूजा प्रारंभ (राज.), व्यतिपात महापात रात्रि 9.21 से 1.17 तक

12 मार्च: भाईदूज-टीका, चित्रगुप्त पूजा, षोडशकारण मुष्ठिविधान व्रत प्रारम्भ (दिग. जैन), संत तुकाराम जयंती

13 मार्च: छत्रपति शिवाजी की जन्मतिथि, थाल भरुण (जम्मू-कश्मीर)

14 मार्च: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, सूर्य की मीन-संक्रान्ति सायं 4.16 बजे, संक्रान्ति-पुण्यकाल सायं 4.16 से सूर्यास्त तक, गोदावरी स्नान-दान, संकल्प में प्रयोजनीय वसन्त ऋतु प्रारम्भ, शुभकार्यो में निषिद्ध मीन (खर) मास प्रारम्भ, सोन्थ (जम्मू-कश्मीर), श्रीरंग मंदिर का ब्रह्मोत्सव प्रारम्भ (वृंदावन)

15 मार्च: रंगपंचमी, फाग महोत्सव, श्रीमहाकालेश्वर के ध्वज का नगर-भ्रमण (उज्जैन), नौचण्डी मेला प्रारम्भ (मेरठ), ईद-ए-मौलाद (मुस.)

16 मार्च: श्रीएकनाथ षष्ठी, सोम-शीतला पूजा

17 मार्च: वृद्ध अंगारक पर्व (बुढवा मंगल-काशी), होली मेला (कानपुर), उर्स निजामुद्दीन औलिया (दिल्ली), विकलांग दिवस

18 मार्च: शीतलासप्तमी, सिलाहों की सप्तमी, कालाष्टमी, श्रीरंग मंदिर का ब्रह्मोत्सव पूर्ण (वृंदावन), चिन्तामणि गणेश दर्शन-यात्रा (उज्जैन)

19 मार्च: शीतलाष्टमी (बसौडा), अष्टका श्राद्ध, आदिनाथ जन्म एवं दीक्षा कल्याणक तथा वर्षीतप प्रारम्भ (श्वेत. जैन), नौचण्डी मेला पूर्ण

20 मार्च: सूर्य सायन मेष राशि में सायं 5.14 बजे, वसन्त सम्पात्-सूर्य उत्तरगोल में, महाविषुव दिवस, अन्वष्टका नवमी, ऋषभदेव जयंती (दिग. जैन)

21 मार्च: राष्ट्रीय शक सम्वत् 1930 पूर्ण, दशामाता व्रत, ओशो सम्बोधि दिवस, Jamshedi Navroj (Parsi)

22 मार्च: पापमोचनी एकादशी व्रत, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1931 प्रारंभ

23 मार्च: भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु शहीद दिवस

24 मार्च: मधुकृष्ण त्रयोदशी, भौम-प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत, रंगतेरस, वारुणी पर्व-गंगाजी में स्नान करोडों सूर्यग्रहणतुल्य, आदिकेशव-दर्शन (काशी), माँ हिंगलाज पूजा

25 मार्च: केदार चतुर्दशी (काशी), मेला पिहोवा (हरियाणा), चिन्तामणि गणेश दर्शन-यात्रा (उज्जैन), काम महोत्सव चतुर्दशी, चित्र चतुर्दशी (कश्मीर), पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत. जैन), गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस, वैधृति महापात प्रात: 9.58 से दोपहर 2.01 तक

26 मार्च: स्नान-दान-श्राद्ध की चैत्री अमावस्या, विक्रम सम्वत्सर 2065 पूर्ण, थाल भरुण एवं श्रीभट्ट दिवस तथा विचार नाग यात्रा (जम्मू-कश्मीर), लब्धिविधान व्रत 30 मार्च तक (दिग. जैन)

27 मार्च: 'शुभकृत्' नामक विक्रम सम्वत्सर 2066 प्रारम्भ, नवसंवत्सरोत्सव, नवपंचांग फल-श्रवण, ध्वजारोहण, वासंतिक नवरात्र प्रारम्भ, कलश (घट) स्थापना, आरोग्य व्रत, तिलक व्रत, विद्या व्रत, गुडी पडवा (महाराष्ट्र), डॉ. हेडगेवार जयंती, गौतम ऋषि जन्मतिथि, आर्य समाज स्थापना दिवस

28 मार्च: नवीन चन्द्र-दर्शन, चैतीचाँद-झूलेलाल जयंती (सिन्धी), अक्कलकोट के श्रीस्वामी महाराज की जयंती, श्रीरेमन्त-पूजन (मिथिलांचल)

29 मार्च: गणगौरी तीज व्रतोत्सव, गौरी तृतीया, सौभाग्य सुंदरी व्रत, मनोरथ तृतीया, अरुन्धती व्रत, जंगत्रय (जम्मू-कश्मीर), मत्स्यावतार जयंती, सरहुल

30 मार्च: वरदविनायक चतुर्थी व्रत, दशलक्षण-पुष्पांजलि व्रत प्रा. (दिग. जैन)

31 मार्च: श्रीपंचमी, हयव्रत, अनंतनाग पंचमी, रोहिणी व्रत, स्कन्द षष्ठी व्रत, श्रीराम-राज्य दिवस, पशुपतीश्वर पूजन (काशी), रोहिणी व्रत (दिग. जैन)

No comments:

Post a Comment

आपका ब्लाग जगत में हार्दिक स्वागत है ?